बैंको में संदिग्ध व्यक्तियों को न फटकने देने के लिये पुलिस चौकस


उरई।
विभिन्न थाना चौकी क्षेत्रों की बैंको में पुलिस ने अचानक चैकिंग की ताकि सतर्कता के प्रबंधों का जायजा लिया जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने बैंको में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को देखा कि वे सही ढंग से कार्य कर रहे हैं या नहीं। इस संबंध में शाखा प्रबंधकों से बातचीत भी की गयी।
बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता को भी परखा गया कि वे किसी आपात स्थिति के लिये कितने चौकन्ने रहते हैं। उनसे कहा गया कि संदिग्ध व्यक्तियों की टोह लेते रहें। बैंक परिसर में बैठे गये व्यक्तियों की भी टोका टाकी की गयी और अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक से बाहर किया गया।

Leave a comment