उरई | नगर पालिका परिषद उरई के अध्यक्ष पद के चुनाव में दूसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली श्रीमती गिरजा चौधरी को बल्लभनगर स्थित मदरसा अरबिया रहमानिया में समाजसेवी यूसुफ अंसारी एवं ईदगाह रामनगर उरई कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद अयूब अंसारी के संयुक्त संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन ईदगाह उरई के अध्यक्ष अयूब अंसारी ने किया ।
इस मौके पर यूसुफ अंसारी अलमारी वाले एवं अयूब अंसारी ने नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद उरई अध्यक्षा श्रीमती गिरजा चौधरी के अलावा सभासद राजू मछली, श्रीमती नगमा परवीन, श्रीमती शायना परवीन, श्रीमती मुबीना खातून, जितेंद्र कुमार याज्ञिक, श्रीमती रीना बानो, श्रीमती शकुंतला देवी को फूल गुच्छ एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया | इस मौके पर ईदगाह रामनगर उरई कमेटी के महासचिव मुहम्मद सलीम एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मुहम्मद नईम खान के अलावा समाजसेवी अनवार अहमद सहित मुस्लिम समाज के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।







Leave a comment