सत्यशील भवन में पूरे दिन विराजे रहे जगन्नाथ भगवान्

उरई. मंगलवार को श्री जगन्नाथ जी पूरे दिन मनीष शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ) पुत्र स्व. श्री सतपाल शर्मा जी के घर (सत्य शील भवन, घंटा घर, उरई) में विराजमान रहे.

आज सुबह मंगला आरती 9:00 बजे सम्पन्न हुई. इसके बाद दूसरी आरती दोपहर 1:00 बजे की गयी  । राजभोग आरती और लड्डुगोपाल का अभिषेक शाम को 5:00 बजे हुआ । शाम की संध्या आरती 6:30 बजे संपन्न की गयी.

श्री जगन्नाथ जी के दर्शन करने के लिए  8:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक और शाम को 5:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक समय निर्धारित था जिसके दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ती रही.

दिनांक 28 जून को प्रातः मंगला आरती 8:00 बजे प्रारंभ होगी एवं 10:00 बजे के बाद श्री जगननाथ जी कानपुर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Leave a comment