उरई।
ससुरालीजनों द्वारा पत्नी को गुम कर देने की झंूठी रिपोर्ट लिखाये जाने से क्षुब्ध युवक ने बुधवार को अपनी गर्दन में तेज ब्लेड मार लिया जिससे उसे गम्भीर चोट पहुंची और उसको अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा।
घटना को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि शहर की कंजड़ काॅलोनी के निवासी रवि की पत्नी सुमन 19 जून को सुबह 4 बजे घर से गायब हो गयी थी जिसकी जानकारी कानपुर स्थित उसके मायके पहुंची तो उन लोगों ने रवि उसकी मां और भाभी के खिलाफ 23 जून को उरई कोतवाली में मुकद्मा लिखा दिया। रवि इससे बेहद परेशान और क्षुब्ध था। आज उसने भावावेश में अपनी गर्दन में ब्लेड मार लिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सीओ त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।






Leave a comment