उपजा ने जिलाधिकारी को सौंपा राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन


उरई।
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिऐशन (उपजा) के जिलाध्यक्ष ने बुधवार को संरक्षक मंडल के सदस्यों के साथ राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें पत्रकारों के कल्याण से जुड़ी कई मांगों पर आवश्यक कार्रवाई के लिये राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की गयी है।
ज्ञापन में जिले के सूचना विभाग को पत्रकारों के भ्रमण के लिये वाहन की व्यवस्था का भी आग्रह प्रदेश सरकार से किया गया है। अन्य मांगों में बुजुर्ग पत्रकारों के लिये पेंशन लागू करने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बाल्वो सहित रोडवेज की सभी स्तर की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने, दिल्ली और लखनऊ सहित सभी स्थानों के राजकीय अतिथि ग्रहों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रवास की सुविधा देने आदि की मांग की गयी।
ज्ञापन देने में जिलाध्यक्ष अचल शर्मा के अलावा संरक्षक मंडल के सदस्य देवेन्द्र त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, सुनील शर्मा और केपी सिंह शामिल थे। जिलाधिकारी ने ज्ञापन को राज्यपाल कार्यालय को संदर्भित करने का आश्वासन दिया।

Leave a comment