सिरसाकलार-उरई।
कस्बे में गंदा नाला के पास बालू पलटने आया ओवरलोड ट्रक बीच सड़क पर पलट गया जिससे यातायात बाधित रहा।
बता दें कि गंदा नाला के पास बालू बिक्री की कई दुकानें सजीं हैं जिन पर बालू अनलोड करने आया ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। इसके कारण बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई वाहन सड़क से गुजर नहीं रहा था अन्यथा हादसा हो सकता था। यातायात ठीक करने के लिये लोगों को बड़ी मुश्किल से रास्ता बनाना पड़ा।
कहा जा रहा है कि थाने से 500 मीटर की दूरी पर इन दुकानों के आगे बालू के डंप लगे हैं जिससे आये दिन समस्या रहती है। फिर भी प्रशासन और पुलिस की कानों में जूं नहीं रेंग रही।







Leave a comment