*सना बनी अध्यक्ष,तो कोमल बनी महासचिव*
कोंच- जालौन – शहर, सिनेमा एवं गांव कस्बों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने जैसे उद्देश्यों के साथ कार्यरत कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ने अपने फ्रंटल गर्ल्स पावर विंग की कार्यकारिणी को घोषित कर दिया।
फेस्टिवल के संस्थापक/संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि कोंच फ़िल्म फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए गर्ल्स पावर विंग नगर व क्षेत्र की सक्रिय बालिकाओं से सुशोभित फ्रंटल है। फ़िल्म फेस्टिवल की गतिविधियों में यह विंग महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करती है। आज टीम की कार्यकारिणी को मनोनीत किया गया है।
उन्होंने बताया कि गर्ल्स पावर विंग का अध्यक्ष सना परवीन को बनाया गया जबकि महासचिव कोमल कुशवाहा को मनोनीत किया गया है। वही उपाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल, सचिव प्रिंसी राठौर, अलका राठौर को बनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी का दायित्व राफिया को सौंपा गया तो शिक्षा प्रभारी का दायित्व मुस्कान शर्मा संभालेगी वही सोशल मीडिया प्रभारी का कार्यभार पत्रकार अनुप्रिया अग्रहरी (कानपुर) एवं एंकर पल्लवी त्रिवेदी (लखनऊ) को संयुक्त रूप से सौपा गया। क्रिएटव हेड साक्षी सेठ को बनाया गया है। जबकि कार्यकारी सदस्य के रूप में जसमीन, चमन, रिया कुशवाहा, गौरी नायक, राधा, तेजस्विनी शर्मा, फरीन, साहिबा को बनाया गया। वही सरंक्षक मंडल में ब्यूटीशयन अंशू सोनी, समाजसेवी नीलू गिरवसिया, समाजसेवी मधु गुप्ता, समाजसेवी निशि सिंघल को बनाया गया है।
पारस ने कहा कि विश्वास है कि गर्ल्स पावर विंग की नई टीम पूरे मनयोग और मेहनत के साथ फेस्टिवल की गतिविधियों को आयोजित होने में सहायक बन प्रतिभाओं को निखारने एवं मुक़म्मल मंच प्रदान करने में सहायक होगी।







Leave a comment