उरई।
महेबा ब्लाॅक के प्रीतमपुर में एक युवक ने सोमवार को सुबह गांव के बाहर जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का 6 माह पहले ही विवाह हुआ था। उसके फांसी लगाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका।
उक्त ग्राम के निवासी अरूण कुमार पुत्र शिवप्रसाद ने गांव के बाहर जंगल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फांसी लगाने से पहले युवक ने मोबाइल से फोटो भी खींची थी। युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति खस्ता हाल थी। उसका पिता होमगार्ड है जिसकी आमदनी से घर का खर्चा चल रहा है।

Leave a comment