उरई।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने मंगलवार को उरई नगर सहित 11 कस्बों में पार्टी की नगर इकाई के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है।
इस संबंध में जारी की गयी सूची के अनुसार उरई में इमरान उल्ला को, कालपी में अजित यादव को, जालौन में गौरीश द्विवेदी को और कोंच में अमित यादव को नगर अध्यक्ष नामित किया गया है।
नगर पंचायतों में कदौरा में सैयद बिलाल अहमद, कोटरा में राजू राठौर, रामपुरा में देवेन्द्र सिंह टीटू, माधौगढ़ में आशुतोष दुबे, नदीगांव में केहर कुमार, एट में जमील अहमद (गुड्डन लाइट वाले) और ऊमरी में रामेन्द्र सिंह सेंगर (रामू सेंगर) को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।







Leave a comment