माधौगढ़-उरई।
तहसील क्षेत्र के बिरिया निवासी एक विद्युत बाबू ने अजीब दुस्साहस दिखा डाला। उसने गड़े हुये 10 से 15 तक विद्युत पोल उखड़वाकर उन्हें तुड़वाया और अपने और अपनी पत्नी के नाम के खेतों की बाडाबंदी के लिये गड़वा लिया। यही नहीं इन खंभों पर खिचे तार भी कहीं गायब करा दिये हैं और अधिकांश खंभों के इंसुलेटर भी ठिकाने लगा डाले।
बावई में तैनात विद्युत विभाग के बड़े बाबू सुरेश कुमार मूल रूप से बिरिया ग्राम के रहने वाले हैं जिन्होंने इस कारनामेे को अंजाम दिया है। अपने ही विभाग के कर्मचारी की खयानत होने के कारण अभियंता खामोशी धारण किये हुये हैं जबकि किसी और गांव वाले ने यह कारनामा किया होता तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती। बिरिया के ही कुछ जागरूक नागरिकों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन को भेजी है। देखना है कि इसे लेकर कोई एक्शन होता है या नहीं।






Leave a comment