15 जून को कोतवाली के सिहारी गांव में हुई थी चोरी
बंगरा में नहर पुलिया के पास से तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
जेवरातों और नगदी की शत-प्रतिशत बरामदगी
माधौगढ़- कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का महज 18 दिन में खुलासा करते हुए शत प्रतिशत चोरी का माल सहित तीन अंतर्राज्यीय चोरों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया, साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है।
पूरी घटना का खुलासा करते हुए सीओ उमेश पांड ने बताया कि 14-15 जून की रात्रि को सिहारी गांव में अखिलेश कुमार पुत्र राधेश्याम के घर में चोरी हो गई थी। जिसमें सोने चांदी के आभूषण और नगदी चोर चोरी कर ले गए थे। कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे के नेतृत्व में चोरी के खुलासे में लगी हुई थी। तभी दो बजे रात के लगभग इंस्पेक्टर विमलेश कुमार बंगरा में चेकिंग कर रहे थे। तभी नहर पुलिया के पास से मुबारक खान पुत्र सौहराब खान निवासी मोहल्ला द्वारकापुरी कस्बा मौ जिला भिंड मध्य प्रदेश, भूरे खां व इदरीश खां पुत्रगण शहजाद खान निवासी असवार जिला भिंड मप्र चोरी की योजना बनाते हुए दो अवैध तमंचे कारतूस और चाकू के साथ पकड़ लिए गए। पूछताछ में इन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कहते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व में सिहारी में हुई चोरी में भी उनका ही हाथ था। वह क्वलारी (रेंढ़र) और जालौन में अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेकर रात में मोटरसाइकिल से घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देते थे। सिहारी में चोरी की और माल आपस में बांट लिया। बचा हुआ माल जालौन निवासी दिनेश सोनी पुत्र स्वर्गीय राजनारायण सोनी निवासी मोहल्ला पहलवान बाड़ा को बेच दिया। पुलिस ने सोने चांदी के सभी जेवरातों सहित 7700 रुपया नगद बरामद कर लिया है।
चारों का बड़ा आपराधिक इतिहास
भूरे के ख़िलाफ़ रेंढ़र और माधौगढ़ कोतवाली में वर्ष 2011 से 4 मुक़द्दमे पंजीकृत हैं,जबकि इदरीश के ख़िलाफ़ लहार,ऊमरी,गोहन और माधौगढ़ में 7 मुक़द्दमे लिखे हुए हैं। मुबारक़ खान और दिनेश के खिलाफ भी दो-दो मुक़द्दमे लिखे हैं।







Leave a comment