कालपी-उरई।
14 वर्ष की आयु में पहली बार चोरी अपने घर में की थी जिसमें नकदी के साथ मां के जेवर तक चुराकर बेच डाले थे। इसके बाद उसका हाथ खुला तो उसने बाहर की दुनिया में कदम रखा और 2 वर्षों में दर्जनों चोरियों को अंजाम दे डाला। आखिर यह नाबालिग चोर आज पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
पुलिस अधीक्षक डां देवेन्द्र पचैरी ने मीडिया से वार्ता करते हुये आज बताया कि थाना सिरसारकला के ग्राम धामनी का निवासी उक्त किशोर चोर आज चुर्खी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पकड़ लिया गया जिसके पास से चोरी के माल की दो अंगूठी, एक चेन, तीन सेट कानों के आदि सामान बरामद हुआ।

Leave a comment