उरई।
पाक्सो एक्ट के आरोपितों के खिलाफ रेढर पुलिस ने मात्र 6 दिन के रिकार्ड समय में विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र दाखिल कर दिया। संबंधित मामले में गिरफ्तार किये गये दो आरोपित जेल में हैं।
थाना रेढर क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में सोनू उर्फ शैलेन्द्र उम्र 24 वर्ष राज उर्फ गुल्लू उम्र 21 वर्ष निवासीगण के विरूद्ध गत दिनों पाक्सो एक्ट का मुकदमा कायम किया गया था। पुलिस ने प्रकरण लिखे जाने के मात्र तीन दिन के अंदर असाधारण तत्परता दिखाते हुये उक्त आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया था। इसी तरह इनके खिलाफ चार्जशीट दायर करने में भी रेढर पुलिस ने असाधारण तेजी दिखाई और सिर्फ 6 दिनों में आरोप पत्र पेेश कर दिया। गौरतलब है कि सरकार पाक्सो एक्ट के मामलों में अत्यंत संवेदनशील रहती है इसलिये पुलिस को समय समय पर निर्देशित किया जाता है कि इसके आरोपितों के मामले जल्द से जल्द अंजाम तक ले जाने की कोशिश की जानी चाहिये। शासन की इस मंशा पर अपने को खरा साबित करते हुये रेढर पुलिस ने उक्त मामले में जो तत्परता बरती वह एक मिसाल है।

Leave a comment