उरई।
जालौन कोतवाली क्षेत्र में जेल से रिहा होकर आये छेड़छाड़ के आरोपी द्वारा किशोरी पर तेजाब फेंके जाने के सनसनीखेज मामले में उसके चिकित्सीय परीक्षण में यह बात साबित नहीं हो पायी है।
जालौन के क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि डाक्टरी जांच में पाया गया कि किशोरी पर फेंका गया द्रव्य ज्वलनशील पदार्थ नहीं था हालांकि उसके परिजनों की ओर से यही मुकदमा दर्ज कराया गया था। फिर भी मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है जिसके निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a comment