उरई।
कोंच उरई मार्ग पर माई स्कूल खड़े मोटर साइकिल सवार को बस चालक ने रौंद डाला। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर खड़े लोगों ने घायल को उठाया और एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच पहुंचाया। यहां से उसको हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
मृतक का नाम ग्राम भदारी निवासी हरिओम पांचाल (58 वर्ष) बताया गया है। मेरी जानकारी के अनुसार वे कुठौंद में बतौर शिक्षक तैनात थे और प्रतिदिन अपनी हीरोे स्पलैंडर मोटर साइकिल से कुठौंद जाते थे। उनके देहावसान की सूचना मिलने पर भड़के ग्रामीणों ने कोंच उरई मार्ग पर भदारी गांव के आगे जाम लगा दिया। जब इसकी सूचना पुलिस को हुयी तो उपाधीक्षक राम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने जाम लगाये मृतक के परिजन और ग्रामीणों को समझाया व कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया जब कहीं जाकर जाम खुल सका।

Leave a comment