तमंचे के साथ पकड़े गये टावर बैटरी चोरी के दो फरार आरोपी


उरई।
कैलिया पुलिस ने ग्राम पीपरीकलां स्थित इंडस टावर से हुयी बैटरी चोरी की घटना के सिलसिले में गत 21 जून को दो बदमाशों को पकड़ा था लेकिन उस दौरान इनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। आज इन फरार बदमाशों को भी धर दबोचने में पुलिस को सफलता मिल गयी है। इनके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पूंछताछ में बदमाशों ने कई टावर से बैटरी चुराने की बात कबूली है।
आज पकड़े गये बदमाशों ने अरवाज राइन और मनुआ उर्फ अनीस निवासीगण मुहल्ला मालवीय नगर थाना कोंच शामिल है। पुलिस को इन लोगोें ने बताया कि पीपरी टावर से पूर्व में पकड़े जा चुके दो और साथियों के साथ हम लोगों ने 7 बैटरी चुरायीं थी। इसके अलावा कदौरा थाने के ग्राम उदनपुर में स्थापित जियो टावर से 3 बैटरी चोरी कीं जिसमें से 2 बैटरी हमलोगों ने बेंच ली थी। जालौन कोतवाली के ग्राम भिटौरा के जियो टावर से अप्रैल के महीने में 3 बैटरी चोरी की थीं जिन्हें बेचने से मिले पैसे को हम लोगों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी कोंच रामसिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों से चोरी की सभी बैटरी बरामद कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a comment