चन्द्रशेखर पर हमले से बिफरे जन संघर्ष मोर्चा नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेज की सीबीआई जांच की मांग


उरई।
भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण के ऊपर गत दिनों हुये जानलेवा हमले को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने गुरूवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर कहा कि इस मामले में चार लोग गिरफ्तार किये गये हैं जिनके हवाले से कहा गया है कि उन्होंने चन्द्रशेखर पर तमंचे से फायर किया था जबकि चन्द्रशेखर का बयान है कि उन पर पिस्टल से गोली चलाई गयी थी नतीजतन इसमें पुलिस की संदिग्ध कार्रवाई उजागर होती है। जन संघर्ष मोर्चा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की हमदर्दी कहीं न कहीं हमलावरों के साथ प्रतीत होती है जिसकी वजह से प्रदेश की पुलिस द्वारा इस मामले में निष्पक्ष जांच की अपेक्षा नहीं की जा सकती। मोर्चा ने इसे देखते हुये ज्ञापन में मांग की है कि उक्त हमले की सीबीआई से जांच कराई जाये ताकि इसके षड़यंत्र के पीछे छिपे चेहरे बेनकाब हो सकें।
मोर्चा नेताओं ने चन्द्रशेखर को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग भी ज्ञापन में की और चेतावनी दी कि अगर इस घटना को लेकर लीपा पोती की मंशा को कामयाब किया गया तो जन संघर्ष मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन छेड़ने के लिये बाध्य होगा।
ज्ञापन देने वालों में बुजुर्ग नेता रामकृष्ण शुक्ला, गिरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, अशोक गुप्ता महाबली, वरिष्ठ समाजसेवी चैधरी जयकरण सिंह, बलवान सिंह मुन्ना यादव, जयदेव सिंह यादव, ट्रेड यूनियन लीडर आदित्य कुमार मिश्रा, नेतराम निरंजन धंजा, यशपाल सिंह निरंजन, लाखन सिंह कुशवाहा, जगदीश गुप्ता आदि प्रमुख रहे।

Leave a comment