उरई।
बघौरा बाईपास पर बाइक से जा रहे पत्रकार को कार सवार लोगों ने रोक कर उसकी जेब से सात हजार रूपये छीन लिये। इसे लेकर उसने दो लोगों को नामजद करते हुये पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिये तहरीर दी है।
नीरज प्रजापति ने बताया कि मंगलवार की रात 8 बजे वह बघौरा बाईपास पर बाइक से जा रहा था तभी उक्त लोगों ने कार आगे लगाकर उसे रोक लिया और तमंचा दिखाकर उससे सात हजार रूपये लूट लिये। नीरज ने बताया कि आरोपितों में से एक पर पत्नी की हत्या का आरोप है। इसके अलावा भी दोनों नामजद आरोपियों पर कई मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस से संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई।






Leave a comment