कोंच-उरई।
भाजपा के प्रेरणाश्रोत और इसकी मातृ पार्टी जन संघ के संस्थापक रहे डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सभासद सीमा दंगल सिंह यादव सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें जोरदार श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने श्यामप्रसाद मुखर्जी को महान देशभक्त बताया। कश्मीर में उनके बलिदान का स्मरण कराते हुये उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सपनों को साकार किया है। पूरा देश इसके लिये उनका कृतज्ञ है। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा की जिला मंत्री मंजू अग्रवाल, पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र लला सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष शम्भू दयाल स्वर्णकार की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष सुनीलकांत तिवारी ने किया। अन्त में अध्यक्षता कर रहे सुनील लोहिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके पूर्व सभासद प्रतिनिधि दंगल सिंह यादव, महामंत्री ओपी कुशवाहा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग बेटू ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण किया। इस अवसर पर डां मुखर्जी की स्मृति में मंचासीन अतिथियों ने पौधरोपण भी किया। भाजपा की नगर इकाई के तत्वावधान में नगर के बूथों पर भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रम में पूर्व सभासद अनिल अग्रवाल दतिया वाले, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बादाम सिंह कुशवाहा, शक्ति केन्द्र प्रभारी प्रेम नारायण वर्मा, महामंत्री ओपी कुशवाहा, नगर मंत्री राघवेन्द्र पटेल, नंदिनी पटेल, धर्मेन्द्र राठौर, सभासद रविकांत कुशवाहा, सभासद प्रतिनिधि गौरव तिवारी, दीपक तिवारी, अनिल पटेल, अवध यादव, नरेन्द्र विश्वकर्मा, नरेश वर्मा, शिव सिंह कुशवाहा, नरेश रजक, जगदीश कुशवाहा, विवेक द्विवेदी, शैलेन्द्र पटेरिया, सौरव पवार, विकास पटेल, रामराजा निरंजन, विमल याज्ञिक आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment