उरई।
भारत विकास परिषद के 61वें स्थापना दिवस पर बृजकुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में बृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर गोष्ठी भी आयोजित हुयी जिसमें अजय इटौरिया ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज के प्रबुद्ध व प्रभावी व्यक्तियों को सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन है जो वंचित वर्ग की सेवा कर राष्ट्र निर्माण अपनी सहभागिता कर रहा है।
इस दौरान जीवनराम गुप्ता ने बताया कि 1962 में भारत चीन युद्ध के बाद सेना का मनोबल बनाने के लिये दिल्ली में प्रारंभ हुयी सिटीजन काॅउसिल नामक संस्था को बाद में राष्ट्रीय आवश्यकताओं को देखते हुये संघ के तत्कालीन सर संघ चालक बाला साहब देवरस की प्रेरणा से 12 जनवरी 1963 को भारत विकास परिषद का गठन किया गया जिसके संरक्षक सर्वोच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बनाये गये। दिल्ली के पूर्व महापौर लाला हंशराज गुप्ता को प्रथम अध्यक्ष और सेवाभावी डाॅक्टर सूरज प्रकाश को प्रथम महामंत्री बनाया गया। भारत विकास परिषद में तबसे 6 दशकों की विकास यात्रा में दस क्षेत्रों, 76 प्रांतों, 1483 शाखाओं और 65079 सदस्य परिवारों में पहुंची है। केन्द्रीय, क्षेत्रीय, प्रांत एवं शाखा स्तर की संगठनात्मक संरचना के माध्यम से अपने विभिन्न स्तर पर होने वाली बैठकों, कार्यक्रमों, अभियानों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण हेतु देशभर में संस्कार एवं सेवा के कार्यो में गतिशील है।
देशभर में संस्था द्वारा 13 दिव्यांग केन्द्रों का संचालन किया जाता है जिनके माध्यम से आजतक लगभग 3 लाख दिव्यांगों की सहायता की गयी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सामाजिक विषय पर कार्य करने वाले कुल 1680 स्थायी सेवा प्रकल्पों का संचालन किया जा रहा है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य शाखा के अध्यक्ष राजेश निगौतिया, सचिव प्रवीण गुप्ता, मोहन पुरवार, भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष गहोई सेवा मंडल, ऊषा निरंजन महिला संयोजिका, प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन लाल चंदइया, जिला समन्वयक चन्द्रभान गुप्ता, अनिरूद्ध गुप्ता, प्रमोद कठिल, रवि इटौरिया, विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे और उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।







Leave a comment