23 को सुबह 6/ 30 बजे माहिल तालाब से शुरु होगा अभियान

उरई | बुंदेली प्रकृति पर्यटन लोकभारती भारत के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने बताया कि बुंदेलखंड के प्रत्येक जिले में संगठन और समाज की ओर से जो उत्तम नगर अभियान चलाया जा रहा है उसके तहत गुरुवार को  अभय दुबे के इंस्टिट्यूट में बैठक आयोजित की गई | अब तक बांदा , महोबा,  हमीरपुर में उत्तम नगर का कार्य वहां की टीम ने बहुत बढ़िया ढंग से किया है |   बांदा में संयोजक अशोक अशोक त्रिपाठी के नेतृत्व में शंकर सरोवर में बहुत ही सुंदर सफाई का अभियान 21 सप्ताह तक चला |  अब वहां तीन पूर्व सांसदों,  शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने अपने अपने पूर्वजो की स्मृति मे 40 हरिशंकरी के पौधे लगाऐ है | उनके परिजनों ने उन पौधो के पालक बनकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली है | श्री उपाध्याय नेकहा कि बुंदेली प्रकृति पर्यटन का उद्देश्य बुंदेलखंड के ऐतिहासिक   धार्मिक स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से देश और विश्व के मानचित्र में लाना है | पिछले 9 मई से जालौन जिले के कालपी शहर से यह अभियान शुरू हुआ है | इस अभियान के संयोजक कालपी के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन हैं | अब तक इस अभियान के तहत बुंदेलखंड के सातों जनपदों के सभी धार्मिक,  ऐतिहासिक स्थानों साथ में   बुंदेलखंड की पुरानी जल संरचनाओं को देखा गया है | उनके बारे में विचार किया गया है | अब दूसरी बारी है पूरे बुंदेलखंड में उत्तम नगर अभियान की |  इसके तहत उस शहर के लोग अपने शहर को उत्तम बनाने के लिए कोई न कोई एक स्थान तय करके उसके सर्वांगीणविकास के लिए प्रयास कर रहे हैं | उरई में इस बैठक में सर्वसम्मति से शांतिस्वरूप महेश्वरी  महेश्वरी को उत्तम नगर अभियान का संयोजक  बनाया गया है | जबकि सह संयोजक राजेश निगोतिया को बनाया गया है | इनके साथ 9 सदस्य जो समिति है उसमें अभय दुबेदी इंफो पार्क ,  बाबूराम कौशल,डा रमेश चंद्रा ,अशोक राठौर,पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, डा ब्रह्मानंद खरे,  अरुण सक्सेना,शैलेन्द पतंजलिशामिल  हैं | इस टीम के साथ पूरे समाज के लोग आगामी 23 जुलाई को रविवार के दिन प्रातः 6:30 बजे माहिल तालाब में इकट्ठा होकर उरई उत्तम नगर अभियान को शुरू करेंगे |  इस बैठक मे  किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह चौहान,  बुंदेली प्रकृति पर्यटन लोक भारती के संयोजक पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन,  गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री,  भूगोल की प्रकृति पर्यटन अभियान के सह संयोजक अवधेश गुप्ता पूर्व संपादक , ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विद्यालय की मीना दीदी , राजेश सिंह,  प्रदीप चौहान,  अतुल गुप्ता,  प्रोफेसर महेंद्र राजपूत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री डॉ दिलीप सेठ, रामकृष्ण शुक्ला , बालक दास पाल,  अनिल सिंह परमार्थ , अवध शर्मा बब्बा , अभय दुबे ,  डॉ रेनू चंद्रा डॉक्टर , ब्रह्मानंद खरे , अभिलाष तिवारी,  डॉ रमेश चंद्रा,  अनिल श्रीवास्तव गायत्री शक्तिपीठ ने भी सुझाव दिए | बैठक की अध्यक्षता किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह चौहान ने तथा संचालन अनिल शर्मा ने किया |

बुंदेली प्रकृति पर्यटन की टीम ने जिले कई स्थलों को देखा

कालपी –उरई  | बुंदेली प्रकृति पर्यटन लोकभारती भारत के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल जी उपाध्याय   18 जुलाई को देर रात कालपी में बुंदेली प्रकृति पर्यटन की टीम के प्रमुख सदस्य अतुल गुप्ता के आवास पर  पहुंचे |  उसके बाद सुबह 19 जुलाई को श्री उपाध्याय बुंदेली प्रकृति पर्यटन के संयोजक पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, मध्य प्रदेश राज्य विकास निगम के  उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त   सत्येन्द्र भूषण सिंह,  अवधेश गुप्ता , अतुल गुप्ता , अनिल शर्मा , प्रदीप चौहान , महेंद्र राजपूत ,  प्रकाश  नारायण द्विवेदी  के साथ| कालपी के मोहल्ला गणेश गंज स्थित विश्व के  अनोखे गणेश मंदिर को  देखने गए जिसमें शिवाजी महाराज के गुरु समर्थ रामदास ने अपने हाथों से बलुई मिट्टी से दक्षिणमुखी गणेश की स्थापना की थी | वहां के पुजारी अनिल कान्हेरे ने बताया कि इतिहास  गवाह है कि इसके बाद संत समर्थ गुरु रामदास ने अपने शिष्य शिवाजी महाराज से हिंदू पद पादशाही की स्थापना कराई | इसकी चर्चा होने पर बाजीराव पेशवा प्रथम जब बुंदेली राजा छत्रसाल के बुलावे पर औरंगजेब के सेनापति बंगस खान से युद्ध करने के लिए आए तो युद्ध के पहले उन्होंने इसी मंदिर पर दूसरी गणपति की मूर्ति की स्थापना की|  इसके बाद अंग्रेजों से युद्ध करने के पहले 18  57 में महारानी लक्ष्मीबाई ने भी इसी मंदिर पर तीसरे गणेश की स्थापना की थी | इसे देखने के बाद गोपाल उपाध्याय , राज्य मंत्री मध्य प्रदेश सत्येंद्र भूषण सिंह और दैनिक जागरण के पूर्व संपादक अवधेश गुप्ता ने कहा कि इस मंदिर को तो पर्यटन मानचित्र पर  आना ही चाहिए | फिर दल  रामपुरा के बटुक भैरव मंदिर पहुंचा जहां नगर पंचायत रामपुरा के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और वर्तमान अध्यक्ष गायत्री वर्मा ने घोषणा की कि रामपुरा से बटुक भैरव मंदिर तक 2 किलोमीटर के रास्ते पर  हरि शंकरी और अन्य पढों का रोपण करवाना चाहते है |इसमे वन विभाग का भी सहयोग चाहिये | इसके बाद रामपुरा पंचायत कार्यालय परिसर में पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा,  पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और ओमप्रकाश मनन ने सभी अतिथियों का शाल ओढ़ा कर और स्मृति चंद्र देकर स्वागत किया | इसके बाद यह दल पचनद में बाबा साहब के मंदिर पहुंचा जहां क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन , भाजपा नेता राम लखन औदिच्य  के  पचनंदा के विकास  और इसे अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर  दर्ज कराने की बात राष्ट्रीय सह संयोजक गोपाल उपाध्याय,  अवधेश गुप्ता ने कही | इसके बाद यह दल एट के पास सला घाट गया और उसका मनोरम दृश्य देखकर दल ने कहा यह स्थान भी पर्यटन के मानचित्र पर  आना चाहिए | इसके बाद यह दल एरच की ओर रवाना हो गया | इस दल के साथ एट से  सला घाट तक सत्येंद्र पस्तोर भी रहे |

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts