जालौन-उरई।
जिला पंचायत सदस्य दीपू त्रिपाठी भाव विभोर हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उनके घर आने से वे अभिभूत हैं। इस गौरव से दीपू त्रिपाठी का कद रातोंरात बुलंदी पर पहुंच गया है।
दीपू त्रिपाठी से इस बारे में पूॅछा गया तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उनके घर आना उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि बन गया है। उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि ऐसा सौभाग्य उन्हें मिल सकता है।
वे दीपू त्रिपाठी से एक पारखी के तौर पर मिले। उन्होंने दीपू से कहा कि तुम्हारे अंदर कार्य करने की विशेष क्षमता है। मुझे तुम्हारे बारे में फीड बैक मिलता रहता है कि तुम निरंतर लोगों की मदद में जुटे रहते हों। ऐसे ही कार्यकर्ताओं से पार्टी की शक्ति बढ़ती है। दीपू त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस हौंसला अफजाई को वे भूल नहीं पायेंगे।
इस दौरान वे पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर की भी पीठ थपथपा गये। दीपराज गुर्जर ने उनका जिस तरह स्वागत कराया उससे वे बेहद प्रसन्न नजर आ रहे थे। उन्होंने दीपराज गुर्जर को युवाओं को जोड़ने और सामाजिक कार्य करवाने का मंत्र दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। मौजूद कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी से जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। प्रदेश की जनता हर सीट पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराने की ठाने हुये है।
विधायक विनोद चतुर्वेदी, राघवेन्द्र सिंह, जमालुद्दीन पप्पू, गुड्डू महेबा, शैलेन्द्र श्रीवास, राहुल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बजरिया, इमरान उल्ला, मृदुल दीक्षित, सर्वेश महाराज, बाबू कन्हरपुरा, सोमेश महाराज, गौरीश दुबे, उमेश दीक्षित, प्रबल भदौरिया, जाकिर सिद्धीकि, रिंकू गुर्जर, गोपाल जी गुर्जर, थोपन यादव, हरिश्चंद्र यादव, दीपक कुशवाहा, नीशू पाठक, कमलेश यादव, लल्लू विश्वकर्मा, महाते यादव, कमलेश यादव, शफीक राइन, अजय पाल गुर्जर, अमरेश महाराज, चुन्ना गुर्जर, जीतू याज्ञिक, आश्वेंद्र पांचाल, पिंटू महाराज, नीरज निरंजन, विनय श्रीवास्तव, सभासद कफील कुर्रेशी, टिंकू निरंजन, छोटू निरंजन, कल्लू दुबे, सलीम मंसूरी, जहरूल मंसूरी, मुस्तकीम मंसूरी, रामजी पटेल, अमित यादव नगर अध्यक्ष कोंच सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Leave a comment