अपने बच्चों की तरह पौधों को पालें, पोसें-बेबी रानी मौर्य


उरई।
महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को अपनी देखरेख में ग्राम बोहदपुरा में पौधरोपण कराया जिसमें जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों व बड़े पैमाने पर छात्र छात्राओं द्वारा सहभारिता की गयी।
इस अवसर पर महिला कल्याण मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज के महाभियान में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरे प्रदेश के लिये तय किया गया है जिसके अंतर्गत जनपद में 80 लाख से अधिक पौधे सभी स्तरों पर रोपे गये। व्यापक जन सहभागिता से संचालित किये गये इस अभियान में औषधि, फलदार, हरीशंकरी, छायादार आदि विभिन्न किस्म के पौधे रोपित हुये। इसमें चंदन, सहजन, आंवला, नीम, पीपल, बरगद, पाकड़, आम, जामुन आदि प्रमुख हैं।
उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद ही छुट्टी नहीं पा ली जानी चाहिये। पौधे को बड़ा करने का दायित्व भी हमे स्वीकार करना होगा। मंत्री जी ने 5 महिलाओं व छात्र छात्राओं को एक एक पौधा भेंट किया और इनका संरक्षण करने की प्रेरणा दी।
बेबी रानी मौर्या ने कहा कि जनपद के सभी विभागों ने आज वृक्षारोपण महाभियान में सहभागिता की है। प्रत्येक विभाग को उसके द्वारा लगाये गये पौधों की देखभाल का जिम्मा आगे के लिये सौंपा गया। इससे जनपद हरा भरा नजर आयेगा। उन्होंने अपने बच्चों की तरह लगाये गये पौधों की परवरिश करने का आवाहन किया।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने इस दौरान मंत्री जी को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि जनपद के लिये शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक पौधरोपण कर कीर्तिमान बनाया जायेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चैहान, भाजपा के जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, मुख्य विकास अधिकारी भीम जी उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी वित्त संजय कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी जयप्रकाश नारायण तिवारी, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, श्रम उपायुक्त अवधेश दीक्षित और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts