बोहदपुरा में पौधे रोपकर आयुक्त द्वारा महाभियान का औपचारिक शुभारंभ


उरई।
जनपद में वृक्षारोपण महाभियान का औपचारिक शुभारंभ शनिवार को अपराह्न मंडलायुक्त आदर्श सिंह ने जिलाधिकारी चांदनी सिंह के साथ बोहदपुरा में पौधे रोपकर किया।
मंडलायुक्त ने बताया कि जनपद को 94 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है जिनमें से 80 लाख पौधे इस समय तक लगाये जा चुके हैं। आज के महाभियान के बाद अलग अलग चरणों में यह वृक्षारोपण अभियान चलता रहेगा। उन्होंने वृक्षों की खूबियां गिनायीं।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने वृक्षों को जीवनदाता बताया। जो न केवल आॅक्सीजन देते हैं बल्कि तमाम प्रकार के फल फूल, जड़ी बुटियां और लकड़ियां का अवदान भी उनसे मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक जब समय मिले कम से कम एक पौधा रोपे।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी भीम जी उपाध्याय, परियोजना निदेशक शिवकांत द्विवेदी, वनाधिकारी जयप्रकाश नारायण तिवारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
दीवानी न्यायालय एवं जजों के आवासीय परिसर में भी न्यायिक अधिकारियों ने जिला जज लल्लू सिंह के निर्देशन में व्यापक पौधरोपण किया। यह जानकारी जिला विदिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने दी।

Leave a comment

Recent posts