कोंच-उरई।
भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई के तत्वावधान में शक्ति केन्द्र जवाहर नगर के कंजर बाबा मोक्ष धाम पर महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने वृक्षों को धरा का आभूषण बताया और कहा कि वृक्ष लगाये जाने से पर्यावरण स्वच्छ रहता है। हमलोग मिलकर न केवल ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें बल्कि उनका संरक्षण भी करें।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनीलकांत तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती राजेश्वरी देवी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य बादाम सिंह कुशवाहा, महामंत्री ओपी कुशवाहा, शक्ति केन्द्र संयोजक नरेन्द्र विश्वकर्मा, अवध यादव, सुशील दूरवार, प्रभंजन गर्ग, धर्मेन्द्र राठौर, प्रदीप वर्मा, बाबूराम पाल, दंगल यादव, रविकांत कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, अनिल वर्मा, गौरव तिवारी, मुकेश राठौर, सौरभ पुरवार छोटू, मोनू झा, धर्मेन्द्र यादव, जगदीश कुशवाहा, कन्हैया झा, विवेक द्विवेदी, शिव सिंह कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र विश्वकर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।







Leave a comment