राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के निर्वाचन में सारिक बने ब्लॉक अध्यक्ष, अरविन्द ब्लॉक महामन्त्री, हरिमोहन नगर अध्यक्ष व इरशाद नगर महामन्त्री के पद पर निर्वाचित 

उरई | राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक डकोर व नगर इकाई उरई का निर्वाचन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्रमशः ब्लॉक संसाधन केंद्र मड़ोरा व नगर संसाधन केंद्र उरई में निर्वाचन अधिकारी दशरथ सिंह व दीपक कुमार द्वारा निर्वाचन पर्यवेक्षक राकेश कुमार व बृजेश श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न कराया गया।

निर्विरोध सम्पन्न कराए गए निर्वाचन में ब्लॉक इकाई डकोर में अध्यक्ष पद पर सारिक अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर अमित यादव, महामंत्री पद पर अभिषेक पुरवार, कोषाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र स्वर्णकार, संगठन मंत्री पद पर हयात फातिमा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

नगर इकाई जालौन के निर्वाचन में हरिमोहन सिंह यादव को नगर अध्यक्ष, इरशाद हुसैन को नगर महामन्त्री, देवेन्द्र श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अमित विश्नोई को कार्यकारी अध्यक्ष व महिमा दुबे को संगठन मंत्री पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान की मौजूदगी में निर्वाचित पदधिकारियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे गए।

निर्वाचन के बाद सम्पन्न हुई नवीन ब्लॉक इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यसमिति का विस्तार करते हुए भागवती को महिला उपाध्यक्ष, शिल्पी नगाइच को महिला मंत्री, राजेन्द्र पाल सिंह निरंजन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, भूपेंद्र निरंजन को उपाध्यक्ष, नीतेश श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, दीपिका चौहान को महिला संयुक्त मंत्री, आदेश द्विवेदी को मीडिया प्रभारी, लीना चौरसिया को प्रचार मंत्री पद पर मनोनीत किया गया।

 पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया गया।

निर्वाचन में जिला महामंत्री इलयास मंसूरी, जिला सदस्यता प्रमुख रियाज बेग, जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष राज देवर, रश्मि जड़िया, अरमा निरंजन, प्रभा प्रजापति, नफीसा बेगम, साधना निरंजन, सत्यपाल, विजय तिवारी, दीपिका चौहान, माधुरी सिंह, लक्ष्मी सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, मु०अरशद, प्रशांत कुमार मौर्य, आरती दांतरे, ऋतु श्रीवास्तव, रेखा, चुनूबाद, प्रतिभा श्रीवास्तव, रमा राजपूत आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts