![]() ![]() | |||
![]() | |||
उरई।
शुक्रवार को चाकू मारकर कबाड़ का काम करने वाले युवक को गंभीर रूप से घायल किये जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसे लेकर नगर पुलिस उपाधीक्षक गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि कल खबर मिली थी कि करमेर रोड पर रहने वाले 20 वर्षीय टिंकू को चाकू मार दिया गया है। पुलिस सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची और टिंकू को उपचार के लिये मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल काॅलेज कानपुर रिफर कर दिया गया।
इस मामले में छानबीन की गयी तो पता चला कि टिंकू के राजू की पत्नी से संबन्ध हो गये थे और वह घूमने के लिये टिंकू के साथ चली गयी थी। राजू इसके कारण टिंकू से दुश्मनी मान बैठा और शुक्रवार को जब टिंकू कबाड़ की दुकान से घर लौट रहा था तभी उसे चाकू घोंप दिया।
राजू की पत्नी की उम्र 52 वर्ष बतायी गयी है। राजू से पहले उसका एक और व्यक्ति से विवाह हो चुका था। राजू से उसका दूसरा विवाह था। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया।







Leave a comment