केन्द्रीय मंत्री ने नहर निरीक्षण भवन परिसर में पौधे लगाकर बखाना वृक्षों का महत्व


कोंच-उरई।
भारतीय जनता पार्टी की नगर शाखा के तत्वाधान में शनिवार को शक्ति केन्द्र पटेल नगर के नहर निरीक्षण भवन में केन्द्रीय लघु, मध्यम व सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने पौध रोपण किया।
इस अवसर पर पार्टी के नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जालौन नगर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि पुनीत मित्तल मंत्री जी के साथ उपस्थित रहे। भानु प्रताप सिंह वर्मा ने यहां अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं जिससे उनके कारण प्राकृतिक सुषमा में तो निखार आता ही है पर्यावरण को भी यह स्वच्छ करता है। इसलिये हमारा कर्तव्य है कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायें और उनका संरक्षण करें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अवध शर्मा बब्बा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह निरंजन, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, पूर्व वार संघ अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, पूर्व सभासद अनिल अग्रवाल, नदीगांव के ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह डिंपल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य बादाम सिंह कुशवाहा, महामंत्री ओपी कुशवाहा, शक्ति केन्द्र संयोजक अवध यादव, शक्ति केन्द्र प्रभारी प्रेम नारायण वर्मा, हरिश्चन्द्र सिरौठिया पिरौना, सुशील दूरवार, प्रभंजन गर्ग, अमित उपाध्याय, नरेश वर्मा, प्रदीप वर्मा, बाबू राम पाल, दंगल यादव, रविकांत कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, अनिल वर्मा, अशोक गुर्जर, गौरव तिवारी, अभिनव सिंह गहलोत, नृपेंद्र ठाकुर, मुकेश राठौर, सौरभ पुरवार छोटू, मोनू झा, धर्मेन्द्र यादव, कन्हैया झा, विवेक द्विवेदी, विकास पटेल पड़री, मनीष चैधरी, देवेन्द्र गुर्जर, रामजी गुप्ता, महावीर गुप्ता आदि ने भी सहभागिता की।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts