उरई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिये कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की एक बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुयी।
बैठक में तय कार्यक्रमों के अनुसार 15 अगस्त को सबसे पहले प्रातः 6 बजे से प्रभात फेरी निकाली जायेगी। इस दौरान गांधी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और ध्वजा रोहण व राष्ट्रगान होगा। 7 बजे से नगर में स्थापित 21 महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर बारी बारी से माल्यार्पण किया जायेगा। 9 बजे विकास भवन में शासन की विकास योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिये सभा होगी। सवा 9 बजे से राष्ट्र ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। साढ़े 9 बजे क्रास कन्ट्री रेस इन्दिरा स्टेडियम से शुरू होकर कालपी रोड पर गुजरेगी। 10 बजे सभी विद्यालयों में वृक्षारोपण, सवा 10 बजे सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर ध्वजा रोहण और राष्ट्रगान, साढ़े 10 बजे चुर्खी रोड, शमशान घाट एवं जिला प्रशासन द्वारा नियत स्थानों पर वृक्षारोपण होगा। साढ़े 11 बजे ठड़ेश्वरी मंदिर में गांधी चबूतरा पर और जालौन के छत्रसाल इण्टर काॅलेज के चबूतरा पर रामधुन गायी जायेगी। मध्यान्ह 12 बजे से अलौकिक भवन में अपनी रसौई जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के आवास पर और स्टेशन रोड स्थित नर नारायण सेवा केन्द्र पर गरीब, निराश्रितों को भोजन कराया जायेगा। अपरान्ह साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक राजेन्द्र नगर की वंचित वर्ग बस्ती और सिद्धि विनायक अस्पताल के पीछे चैरसी गांव में मिठाई वितरण किया जायेगा। अपरान्ह डेढ़ बजे जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे जायेगें। ढाई बजे वृद्धा आश्रम में फल वितरण कराया जायेगा।
साढ़े 6 बजे से आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत टाउन हाॅल में मेरा माटी मेरा देश थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा, परियोजना निदेशक शिवकांत द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, जेल अधीक्षक नीरज देव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्र प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित सहित तमाम जिलास्तरीय अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







Leave a comment