रेणुका को मिलेगा ‘लता मंगेशकर पुरस्कार

अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है रेणुका साहू

लता की स्मृति में 2022 में हुई थी सम्मान देने की घोषणा

उरई ।  अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय में अध्यनरत रेणुका साहू को भारत रत्न , स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर ‘लता मंगेशकर पुरस्कार’ 28 सितंबर को दिया जायेगा।

महाविद्यालय की ओर से वर्ष 2022 में लता मंगेशकर के नाम पर यह पुरस्कार देने का निर्णय हुआ था। इसके पीछे मूल भावना सरस्वती पुत्री को किसी बहाने से अपने बीच यादों से जोड़े रखने की है। पहले वर्ष का पुरस्कार खुशबू पाल को मिला था। गत वर्ष भी रेणुका सम्मान पाने की कतार में रही लेकिन चयन समिति ने अपना फैसला खुशबू के पक्ष में सुनाया। रेणुका ने अपना धैर्य , अनुशासन और कर्तव्य नहीं छोड़ा। उसके ये गुण इस वर्ष का ‘लता मंगेशकर पुरस्कार’ पाने में सहायक बने। गौरतलब है कि यह पुरस्कार देने के लिए पुरस्कार समिति की ओर से कुछ न्यूनतम और अनिवार्य बिंदु निश्चित किये गये हैं। अनुशासन और कर्तव्यशीलता पुरस्कार देने के लिए अनिवार्य शर्तों में प्रमुख है। 

अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रेणुका ने पिछले सेमेस्टर में अपनी उपस्थिति 98 प्रतिशत दर्ज कराई थी। इस छात्रा के अलावा मुस्कान वर्मा और खुशबू राजपूत भी पुरस्कार पाने की दौड़ में शामिल थीं। किस्मत और कार्य व्यवहार में रेणुका ने इस बार नहीं पिछड़ी और बाजी मार ली। प्राचार्य डॉ. राकेश द्विवेदी सहित कॉलेज के स्टॉफ की ओर से विद्यार्थी को बधाई दी गई। पुरस्कार समिति की ओर से बताया गया कि 28 सितंबर को समारोह में रेणुका को 2500 की नगद धनराशि और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts