उरई।
इस शनिवार को मुख्य थाना दिवस मनाते हुये पुलिस अधीक्षक इरज राजा ने थाना रामपुरा में पड़ाव किया। इस दौरान उन्होंने कस्बा रामपुरा व थाना क्षेत्र से आये हुये फरियादियों की व्यथा पूरे मनोयोग से सुनी और समाधान के लिये सटीक मार्ग दर्शन थाना पुलिस को दिया।
उधर अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी ने कोतवाली उरई में फरियादियों की सुनवायी का दरबार सजाया। इसमें उनके सामने निरीह फरियादियों ने खुलकर अपनी बात रखी। अपर पुलिस अधीक्षक ने हमदर्दी के साथ सभी को सुना। उन्होंने थाना पुलिस को हिदायत दी कि मजलूमों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। इस मामले में मुंह देखा व्यवहार अनपेक्षित है। अगर कोई प्रभावशाली होने के कारण किसी के साथ अन्याय कर रहा है तो कानून के समक्ष सभी की समानता के सिद्धांत के अनुरूप उसके खिलाफ कदम उठाने से हिचके नहीं। गरीब जनता से अन्याय के मामले में उपेक्षा आप लोगों को भारी पड़ सकती है। अधिकारियों की उपस्थिति के कारण दोनों जगह बड़ी संख्या में फरियादी अपनी आपबीती सुनाने पहुंचे।







Leave a comment