उरई।
लहरियापुरवा स्थित डूडा काॅलोनी में अखिल भारतीय दिव्यांग परिषद, मूक बधिर फाॅउन्डेशन और एनसीपीईडीपी के फैलो द्वारा संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय सिंह और प्रहलाद सिंह ने उपस्थित होकर झंडारोहण किया। इसके बाद महापुरूषों के चित्रों पर फूलमाला पहनाकर पुष्प अर्पित किये।
इस क्रम में काॅलोनीवासी महिला एवं बच्चों को फल, बिस्किट, मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस के उल्लास का अनुभव कराया गया। बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया।
महेन्द्र कुशवाहा जालौन, अरूण कुमार यादव राष्ट्रीय महासचिव, दिनेश निराला, एनसीपीईडीपी फैलो जाविद खान, विकास गौतम, रोहित सिंह, बब्बू राजा हरदोई, विनोद कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा, चित्रकूट मण्डल के अध्यक्ष कृष्णगोपाल, मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण वर्मा, उपेन्द्र कुमार दुबे, अखिलेश कुमार, कमलेश कुमार, रामसिंह, ऊदल सिंह, विशाल कुमार, आरिफ, अभिषेक, प्रवीण यादव, नितिन पटेल, राघवेन्द्र, शैलेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र कुमार वर्मा, जगदीश रामपुरा, संदीप ऊमरी, राजू सिंह रामपुरा, रोहित, ज्ञानेन्द्र सोनी, संजय सिंह संजू, सत्यम आदि झंडारोहण में उपस्थित रहे।







Leave a comment