कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष


लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की एक अर्से से चल रही चर्चाओं के बीच गुरूवार को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बृजलाल खाबरी के स्थान पर अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की जानकारी दी है।
स्थानीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद से प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की चर्चाऐं तेज हो गयीं थीं। लेकिन यह फैसला टलता जा रहा था। आज अचानक पार्टी हाईकमान की तन्द्रा टूटी और प्रदेश में कांग्रेस की बागडोर अजय राय को सौंपे जाने की घोषणा सामने आ गयी।
अजय राय भाजपा से लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। 2007 के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। 2009 में उन्होंने भाजपा के हैवीवेट नेता मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन हार गये थे। बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ दी और निर्दली की हैसियत से पिंडरा से उप चुनाव लड़ा जिसमें जीतकर वे फिर विधायक बन गये। इसी बीच उन्होेंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। कांग्रेस ने उन्हें दो बार 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव में उतारा। अजय राय की भूमिहार समाज में अच्छी पैठ मानी जाती है। उधर चुनावी राज्य मध्यप्रदेश के प्रभारी जेपी अग्रवाल को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर तेज तर्रार रणदीप सुरजेवाला को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा गया है। एक और नियुक्ति में गुजरात कांग्रेस के प्रभारी के रूप में मुकुल वासनिक का नाम घोषित किया गया।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts