उरई।उत्तर प्रदेश शासन ने आज कानपुर के पुलिस कमिश्नर को हटाने के साथ 9 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया।कानपुर में पुलिस कमिश्नर वीपी जोगदण्ड को हटाकर शासन ने भर्ती बोर्ड के एडीजी डाॅक्टर आरके स्वर्णकार को कानपुर का नया कमिश्नर बनाया है। वीपी जोगदण्ड महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में अपर पुलिस महानिदेशक बना दिये गये।आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को भी हटा दिया गया है। उन्हें एडीजी सतर्कता अधिष्ठान के पद पर भेजा गया है और उनके स्थान पर यातायात एडीजी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ आगरा लायीं गयीं हैं।तकनीकी सेवाओं के एडीजी मोहित अग्रवाल को एडीजी एटीएस की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जबकि अभी तक एटीएस में पदस्थ नवीन अरोड़ा को एडीजी तकनीकी सेवाएं बना दिया गया है।गृह विभाग में सचिव बीडी पाल्सन अब एडीजी यातायात होंगे जबकि कानून व्यवस्था के आईजी डाॅक्टर संजीव गुप्ता सचिव गृह बनाये गये हैं। एक अन्य तबादले में सतर्कता अधिष्ठान के डीआईजी एलआर कुमार कानून व्यवस्था के डीआईजी बना दिये गये।






Leave a comment