उरई।
शनिवार को सनसनीखेज घटना में न्यायालय में कोेंच से पेशी पर लाया गया एनडीपीएस एक्ट का आरोपी उसे लेकर आये पुलिस कर्मियों को झपकी लग जाने के कारण फरार हो गया।
बताया गया है कि पुलिसकर्मी उसे रस्सी से बांधे हुये थे। वह रस्सी काटकर कितने वक्त रफूचक्कर हो गया यह उनको पता ही नहीं चला। दोनों पुलिसकर्मी खाली रस्सी लिये टांपते रह गये।
अभियुक्त के फरार होने की खबर से पुलिस में हड़कम्प मच गया। उच्चाधिकारियों ने न्यायालय आकर खुद छानबीन की। फरार अभियुक्त का नाम पवन यादव उर्फ बंजारा निवासी मुहल्ला जयप्रकाश नगर कोंच बताया गया है उसे कोंच पुलिस ने 1 किलो 120 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था। पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीमों को भी उसकी खोजबीन में लगा दिया गया है।







Leave a comment