बच्चों को लाइव दिखायी चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग



उरई।

एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में आज शासन के निर्देश पर चन्द्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लाइव प्रसारण को दिखाने की व्यवस्था की गयी थी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर अजय इटौरिया, प्रधानाचार्य सीमा श्रीखण्डे, उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी, अमित तिवारी, देवेश पाठक, शिवम विश्वकर्मा, शिवम वर्मा, सत्यम चतुर्वेदी, ममता वर्मा, सहित विद्यालय के सभी टीचर उपस्थित रहे। चन्द्रयान की सफल लैंडिंग होते ही बच्चों ने भारत मां की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाये। इसमें उत्कर्ष शुक्ला, रूद्र, आशीष, तबरेज आलम, धु्रव मिश्रा, धु्रव वर्मा, सत्यम, अर्पण शुक्ला, अर्पण, अमन सिंह, अमन शाक्य, रूद्र यादव, श्रेयांस पटेल, अभय सहित सैंकड़ों बच्चे शामिल रहे।
प्रबंधक अजय इटौरिया ने इस मामले में देश को विश्व में कीर्तिमान स्थापित करने के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे वैज्ञानिकों का महान कारनामा है जिससे सारे देशवासियों का सीना गर्व से चैड़ा हो गया है।

Leave a comment

Recent posts