असाधारण तत्परता के लिए एडीजी जोन ने अजय सिंह को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने भेजा प्रशस्ति पत्र


उरई। हाइवे पर हुई पुलिसकर्मी की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने में असाधारण तत्परता और परिश्रम के लिए आटा थानाध्यक्ष अजय सिंह को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार सिंह ने अपने कैंप ऑफिस के परिसर में आयोजित स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रम में अजय सिंह को पारितोषक के 25 हजार नगद और मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें शाबाशी दी और अन्य थानाध्यक्षों का आवाहन किया कि वे कर्तव्य पालन में अजय सिंह द्वारा दिखाये गये समर्पण का अनुकरण करें। उन्होंने कहा कि पुरस्कार और सम्मान से निष्ठावान पुलिसजनों का प्रोत्साहन होता है। प्रदेश की वर्तमान सरकार इस मामले में बेहद सजग और तत्पर है।
ध्यान रहे कि ईरज राजा के कार्यकाल में हाईवे पर प्रधान आरक्षक भेदजीत सिंह की हत्या से पूरे प्रदेश में सनसनी फेल गई थी। इस चुनौतीपूर्ण घटना में पुलिस की कार्रवाई को अंजाम तक शीघ्रता से ले जाने के लिए उच्चाधिकारियों के फोन बराबर जिले के पुलिस अधिकारियों को आ रहे थे। तत्कालीन एसपी ने इसे लेकर अजय सिंह पर भरोसा जताया था। अजय सिंह ने इसके अनुरूप कार्य करने में जो तत्परता दिखाई उसकी सराहना ऊपर तक हुई थी। स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसजनों के सम्मान की परंपरा में उक्त प्रदर्शन के लिए अजय सिंह का नाम जोड़ा गया। विभाग में कहा जा रहा है कि अजय सिंह के सम्मान से पूरे जनपद की पुलिस गौरवान्वित हुई है। आटा क्षेत्र और अन्य थानों में जहां अजय सिंह की पोस्टिंग रही है के लोगों ने इसे लेकर उन्हें बधाइयां दीं।

Leave a comment

Recent posts