कांरिदे की हत्या में आरोपित बुजुर्ग पूर्व विधायक भी गिरफ्तार


उरई। अपने कांरिदे की हत्या में आरोपित किये गये बुजुर्ग पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार को गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा पुलिस की ओर से किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी प्रकरण में एक और इनामी अमित बाल्मीकि के बारे में पुलिस ने बताया कि उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया जिससे वह भी कानून के शिकंजे में आ गया है।
पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत् 10 अक्टूबर को नितिन कुमार ने अपने पिता जितेंद्र कुमार की हत्या का आरोप लगाते हुए कोंच कोतवाली में विधायक पिता-पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पूर्व विधायक अजय सिंह पंकज पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। आज गिरफ्तार किये गये रामप्रसाद अहिरवार उनके पिता हैं। अजय के साथ उनके पुत्र अमन सिंह उर्फ मिक्की को भी गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। अब अजय के एक और पुत्र राजा की गिरफ्तारी शेष बची है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की पूरी निष्पक्षता के साथ छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का बयान भी लिया जायेगा तांकि विवेचना अपनी परिणति पर पहुंच सके।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts