पंचायत चुनाव के लिए विरोधी सोये, भाजपा की तैयारी जारी


सिरसा कलार-उरई। स्थानीय सेंगर गेस्ट हाउस में सोमवार को मंडल महेवा, बाबई और कुठौंद की बैठक जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुई। बैठक का एजेंडा पंचायती चुनाव के संयुक्त मतदाता पुनर्गठन अभियान की समीक्षा करना था।
बैठक में जिला मंत्री राम अनुग्रह गुर्जर, ब्लाक प्रमुख रामू द्विवेदी, मंडल प्रभारी गजेंद्र राजपूत, बाबई मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति, कुठौंद अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह और महेवा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल से पंचायती चुनाव के लिए शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने हेतु फीड बैक लिया गया।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर, सर्वेश सिंह राजावत, पुष्पेंद्र चौहान एवं समस्त पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजक और ज्येष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a comment