उरई। विक्षिप्त संतान मां-बाप के लिए काल बन गया। बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता पर घातक वार किये। बीच-बचाव में मां आई तो उस पर भी कुल्हाड़ी चला दी। हमले में पिता की मौत हो गई। आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूंछतांछ की जा रही है।
यह सनसनीखेज घटना कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा की है। 32 वर्षीय सुनील राठौर की दिमागी हालत ठीक नही बतायी जा रही है। वह हर रोज घर में झगड़ा करता रहता था। आज यह रुटीन संगीन रूप धारण कर बैठा। झगड़े में सुनील इस कदर उत्तेजित हो गया कि उसने पिता पर मुन्नीलाल (55वर्ष) पूरी ताकत से कुल्हाड़ी चला दी। यह देखकर बदहवास मां उसे रोकने पहुंची तो उसने मां मालती देवी को भी कुल्हाड़ी मार दी।
सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि सुनील पुलिस की गिरफ्त में है। मुन्नीलाल का शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मालती देवी का उपचार अस्पताल में चल रहा है।


Leave a comment

Recent posts