उरई। डकोर के थानाध्यक्ष बृजेश बहादुर सिंह ने कार्यभार संभालते ही अपराधियों पर हाथ दिखाने शुरू कर दिये हैं। मंगलवार को उन्होंने दो ऐसे बदमाशों को पकड़ा जो पुलिस को छकाये हुए थे। पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने अंततोगत्वा इनके बारे में सटीक सूचना देने वाले को 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनमें से एक बदमाश रंजीत यादव (26वर्ष) के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित तीन मुकदमें दर्ज हैं। जबकि इसके साथी महेश यादव (40वर्ष) के खिलाफ भी गैंगस्टर सहित 4 मुकदमें हैं। दोनों अवैध खनन में भी संलग्न बताये गये हैं। गिरफ्तार बदमाश डकोर थाने के ही खरका गांव के निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनोें के और आपराधिक मामलों का पता लगाने के लिए पड़ोसी जनपदों से जानकारी मांगी गई है।



Leave a comment

Recent posts