चमारी गौशाला में लापरवाही पर डीएम सख्त: अफसरों-कर्मचारियों का वेतन रोका, प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश

उरई : चमारी गौशाला में बदइंतजामी और लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के साथ गौशाला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे | डीएम ने वहां की अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई।

निरीक्षण में खुली पोल:

भूसे की कमी, बीमार गोवंशनिरीक्षण के दौरान गौशाला में करीब 600 गोवंश पाए गए, लेकिन भूसे की भारी कमी और साफ-सफाई का अभाव देखा गया। करीब 100 गोवंश कमजोर और 15 बीमार हालत में मिले। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंशों को सुबह-शाम चोकर, भूसा, और हरा चारा नियमित रूप से दिया जाए, साथ ही पानी की सुचारु व्यवस्था और समय-समय पर बदलाव अनिवार्य किया जाए।

लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज

जिलाधिकारी ने निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए:

  • नोडल अधिकारी शिव लखन सिंह (सहायक अभियंता): गौशाला निरीक्षण में लापरवाही के लिए वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश।
  • खंड विकास अधिकारी कदौरा प्रतिभा शाल्या: वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि। …

Leave a comment

Recent posts