डीएम ने किया पालिका वार्षिक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकार


कालपी-उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थानीय नगर पालिका का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पटलों की गहन समीक्षा की और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कर निर्धारण, भवन मानचित्र की स्वीकृति की प्रक्रिया, सड़क व तालाब निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
निरीक्षण में पता चला कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 45 दिन से अधिक समय से लंबित होने की जानकारी मिली। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी प्रकट की। भवन मानचित्र के कई प्रकरण भी पांच साल तक लंबित पाये गये। उन्होंने एसडीएम कालपी को इस बिलंब की जिम्मेदारी तय कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। निर्माण कार्य की फाइलों में भी अनियमितताएं मिली।
जिलाधिकारी ने दो कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी किये और कहा कि आगे कार्यशैली में सुधार न हुआ तो दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर चेयरमैन अरविंद यादव, उप जिलाधिकारी मनोज कुमार और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Recent posts