उरई। मोहल्ला रामनगर में गैर इरादतन हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक आरोपी के भाई के घर पिछले 40 वर्ष से नौकर था। कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति गड़बड़ा गयी थी। इसी सिरफिरेपन में सोमवार को उसने मालिक के भाई सुरेश चंद्र गुप्ता के दरवाजे पर लैट्रिन कर दी और पत्थर मारकर उनका शीशा तोड़ दिया। इससे नाराज सुरेश ने पकड़कर उसकी पिटाई कर डाली। उसे गंभीर रूप से घायल हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद आज उसने दम तोड़ दिया।
मृतक जयराज (60वर्ष) रविंद्र गुप्ता का 40 वर्षों से घरेलू नौकर था। रविंद्र गुप्ता के बगल में उनके भाई सुरेश चंद्र गुप्ता का मकान है। पिछले कुछ समय से जयराज की मानसिक स्थिति बिगड़ गयी थी। इसी जुंग में उसने सोमवार को सुरेश चंद्र गुप्ता के दरवाजे पर लैट्रिन कर दी और पत्थर मारकर उनके घर का शीशा तोड़ दिया।
गुस्साये सुरेश चंद्र गुप्ता ने इस पर उसकी पिटाई कर डाली जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में जयराज का भाई मौके पर आया और उसे मेडिकल कालेज में उपचार के लिए ले गया। आज उसने दम तोड़ दिया तो जयराज के भाई ने सुरेश चंद्र गुप्ता के खिलाफ नामजद तहरीर दी। लिंक सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि जयराज मेडिकल कालेज से उपचार के बाद ठीक होकर घर आ गया था। फिर अचानक तबियत बिगड़ने से घर में ही उसकी मौत हो गयी। दूसरी ओर जयराज के भाई ने सुरेश चंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच चल रही है। शव को पंचनाम के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts