एक दिन की जिलाधिकारी बबली के तेवरों से दंग रह गये अधिकारी


उरई। मिशन शक्ति-5.0 के सिलसिले में गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अतिथियों से लेकर संचालन तक की जिम्मेदारी नारियों ने ही निर्वाह की। जिलाधिकारी की भूमिका में बबली देवी और पुलिस अधीक्षक की भूमिका में सीमा देवी ने महिलाओं को सम्मानित किया।
एक दिन की जिलाधिकारी बनी बबली देवी ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन मेरे लिये गौरव की विषय वस्तु बन गया है। मिशन शक्ति ने हमारे अंदर भरोसा जताया है कि हमारी क्षमताएं केवल घर परिवार चलाने तक ही सीमित नहीं हैं अवसर मिले तो वे कोई भी जिम्मेदारी निभाकर दिखा सकती हैं। आज की पुलिस अधीक्षक सीमा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च है पुलिस बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस सदैव बेटियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। हैल्प लाइन नं. 1090, 112 और 181 हर महिला का सुरक्षा कवच है।
इस मौके पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, एमएलसी रमा निरंजन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व छात्राओं ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की।

Leave a comment

Recent posts