सोनम वांगचुक एनएसए में गिरफ्तार


नई दिल्ली। लेह लददाख के चर्चित पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। वे कई दिनों तक लददाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए भूख हड़ताल करते रहे थे। इसी दौरान लेह में छात्रों और लोगों का गुस्सा भड़क गया। जिसमें कुछ लोग मारे गये।
इस घटना के बाद हरकत में आई सरकार ने सोनम वांगचुक के एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस निरस्त कर दिया। जिसके तहत उनकी संस्था को विदेशों से सहायता मिल रही थी। उन पर देश को अस्थिर करने के लिए फॉरेन फंडिंग प्राप्त करने का आरोप लगाया गया था। इन कार्रवाईयों के बाद सरकार के उनके प्रति दमनकारी इरादों का अंदाजा लगाया जाने लगा था।

Leave a comment

Recent posts