माधौगढ़ –उरई |
क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक माधौगढ़ विकेश बाबू द्वारा ग्राम प्रधान, सभासद, संभ्रांत नागरिकों एवं चौकीदारों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था, ड्रोन संबंधी अफवाहों से बचने, मिशन शक्ति फेज-5 और साइबर अपराधों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश साझा किए गए।
क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव ने बैठक में स्पष्ट किया—
> “जाति लिखे हुए वाहनों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अश्लील गाने बजाने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और पुलिस प्रशासन इसमें पूरी तरह सतर्क रहेगा।”
प्रभारी निरीक्षक विकेश बाबू ने कहा—
> “प्रशासन की गाइडलाइंस के अनुसार प्रतिमा विसर्जन केवल चिन्हित स्थानों पर ही किया जाएगा। यात्रा के दौरान हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा और तीन सवारी बाइक पर सख्त पाबंदी रहेगी। ड्रोन संबंधी फर्जी अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”
बैठक में क्षेत्र के अनेक जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सुनील कुमार, बांग्ला, उपेंद्र परिहार, जावेद खान, सूरज यादव, दीपक राजावत, गोपाल जी गुप्ता, ध्रुव सिंह, सभासद बनवासी लाल सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया और त्योहारों को शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।








Leave a comment