उरई। मुख्यमंत्री के 9 अक्टूबर को प्रस्तावित दौरे की व्यवस्था के लिए मंडल के उच्चाधिकारियों ने भी आज यहां आकर जायजा लिया।
इस क्रम में मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, रेंज पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ इंदिरा स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेडियम के भीतर के इलाके और बाउंड्री के बाहर की स्थिति को परखा।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्टेडियम के बाहर सड़क के दोनों ओर अस्थाई दुकाने बनाये लोगों को एक दिन पहले ही खदेड़ चुके थे। मंडलायुक्त और आईजी ने स्थानीय अधिकारियों से गहन चर्चा भी की।







Leave a comment