उरई। जालौन ब्लाक के सहाव ग्राम में बड़ी माता के पास के तालाब का पानी निकासी न होने से काई से पट गया है जिसमें कीड़े बिलबिला रहे हैं। इसके चलते बच्चों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है।
गांव के निवासी कर्मठ युवा कार्यकर्ता प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि पिछले साल ग्राम पंचायत ने रोड के पास कच्चा नाला खुदवाया था। तालाब के पानी की निकासी इसी नाले से होकर की जाना संभव है। सचिव रामेंद्र से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण अभी व्यस्तता है। कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद वे मौके पर जायेगें और समस्या के हल के लिए उपाय करेगें।








Leave a comment