खाद्य सुरक्षा विभाग का त्यौहारी हांका, नमूने भरने के साथ वसूली भी प्रगति पर

उरई। त्यौहार के समय की रश्म अदायगी के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का अमला मिठाई, चीनी, खोवा आदि की दुकानों पर टूटा पड़ रहा है। दूसरी ओर लोग यह भी कह रहे हैं कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस आड़ में अपने परिवार के लिए दीवाली का खर्चा निकालने की कोई कसर भी नही छोड़ रहे हैं। आज इस छापेमारी के लिए जालौन और माधौगढ़ तहसील की दुकानों पर धावे हुए। सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में इसके सुफल के बतौर मिलावटी के नाम पर नष्ट कराई गयी सामग्री की बड़ी मात्रा को दर्शाया गया है।

       सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार जालौन में एसडीएम विनय कुमार मौर्य के नेतृत्व में देवा फूड प्रोडक्ट के परिसर से सोनपापड़ी, चीनी के गटटे और मैदा के नमूने भरने के बाद 400 किलोग्राम सोहन पापड़ी और 200 किलोग्राम चीनी के गटटों को नष्ट कराया गया। कुठौंद में जालौन देवी दूध डेयरी के खोया प्लांट से नमूना भरने के बाद 60 किलोग्राम दूषित खोया नष्ट करा दिया गया। नेचुरल च्वाइस डेयरी के खोया प्लांट में भी नमूना भरा गया। गंदगी देखकर नमूना भरने गयी टीम ने साफ सफाई की व्यवस्था में सुधार का नोटिस भी प्रोपराइटर को थमा दिया।

       माधौगढ़ तहसील के ईटों में सरसों तेल विक्रेता राकेश के परिसर से तेल का नमूना, किराना व्यापारी सुनील के परिसर से किसमिस का नमूना, ग्राम मढ़ा में खोया व्यापारी अवधेश के परिसर से खोया का नमूना भरा। अवधेश का 20 किलोग्राम खोया नष्ट भी कराया गया। सभी नमूने बाद में जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिये गये हैं। विभागीय सूत्रों ने कहा कि त्यौहार तक जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण और नमूने भरने की कार्रवाई जारी रहेगी।

       छापामार दल में सहायक आयुक्त खाद्य जतिन कुमार ंिसंह, मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षाधिकारी कन्हैया लाल यादव, महेश प्रसाद, अनिल कुमार शंखवार तथा सुनील कुमार उपस्थित रहे।

       उधर बाजारों की जमीनी हकीकत एकदम अलहदा है। लोग बताते हैं कि पहले जब तक अलग से यह विभाग गठित नही हुआ था मिलावट सीमित थी लेकिन आज तो बड़ी से बड़ी दुकान की मिठाई और खोया मिलावट रहित होने की आशा करना मूर्खता हो गया है। विभाग के अमले की वसूली के कारण जो दुकानदार अपने ईमान पर गर्व करते थे उन्हें भी शार्टकट अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। जानकार लोगों का कहना है कि अगर त्यौहार के समय जिले में गैर जिले की टीम से क्रास चैकिंग करा दी जाये तो सारा भांडा फूटता नजर आयेगा।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts